निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्न का सही उत्तर दीजिए…

2023

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्न का सही उत्तर दीजिए –

गद्यांश:

समाचार पत्र में विज्ञापन का विशेष महत्व है। विज्ञापन समाचार-पत्र की आय का एक प्रमुख स्रोत तो हैं ही, साथ ही अनेक अन्य आवश्यकताओं की भी पूर्ति करते हैं। बेरोज़गार युवक अपने रोज़गार की तलाश के लिए, गृहिणियाँ अपने बजट के अनुसार गृहस्थी चलाने के लिए आवश्यक उपकरणों के विज्ञापनों का लाभ उठाती हैं। विवाह योग्य वर–वधू के उपयुक्त साथी की तलाश का माध्यम विज्ञापन हैं। व्यापारी या व्यवसायी को अपने उत्पाद की उपयोगिता तक पहुँचाने में विज्ञापन से सहायता मिलती है।

प्रश्न:

निम्नलिखित में कौन-सा शब्द-युग्म असंगत है?

Answer: D. सहायता – मददपहले तीन युग्म — रोज़गार–बेरोज़गार, आवश्यक–अनावश्यक, और उपयुक्त–अनुपयुक्त — विलोम शब्द (opposite pairs) हैं। जबकि सहायता और मदद समानार्थी शब्द (synonyms) हैं,…

  1. A.

    रोज़गार – बेरोज़गार

  2. B.

    आवश्यक – अनावश्यक

  3. C.

    उपयुक्त – अनुपयुक्त

  4. D.

    सहायता – मदद

Attempted by 214 students.

Show answer & explanation

Correct answer: D

पहले तीन युग्म — रोज़गार–बेरोज़गार, आवश्यक–अनावश्यक, और उपयुक्त–अनुपयुक्त — विलोम शब्द (opposite pairs) हैं।

जबकि सहायता और मदद समानार्थी शब्द (synonyms) हैं, न कि विलोम।

इसलिए सही उत्तर है — सहायता – मदद, क्योंकि यह असंगत शब्द-युग्म है।

Explore the full course: Ctet Paper 2

Loading lesson…