निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प…

2019

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए :

हमारे देश में एक ऐसा भी युग था जब नैतिक और आध्यात्मिक विकास ही जीवन का वास्तविक लक्ष्य माना जाता था । अहिंसा की भावना सर्वोपरि थी । आज पूरा जीवन-दर्शन ही बदल गया है । सर्वत्र पैसे की हाय-हाय तथा धन का उपार्जन ही मुख्य ध्येय हो गया है, भले ही धन-उपार्जन के तरीके गलत ही क्यों न हों । इन सबका असर मनुष्य के प्रतिदिन के जीवन पर पड़ रहा है । समाज का वातावरण दूषित हो गया है । इन सबके कारण मानसिक और शारीरिक तनाव-खिंचाव और व्याधियाँ पैदा हो रही हैं ।

आज आदमी धन के पीछे अंधाधुंध दौड़ रहा है । पाँच रुपये मिलने पर दस, दस मिलने पर सौ और सौ मिलने पर हज़ार की लालसा लिए वह इस अंधी दौड़ में शामिल है । इस दौड़ का कोई अंत नहीं । धन की इस दौड़ में सभी पारिवारिक और मानवीय संबंध पीछे छूट गए । व्यक्ति सत्य-असत्य, उचित-अनुचित, न्याय-अन्याय और अपने-पराए के भेद-भाव को भूल गया । उसके पास अपनी पत्नी और संतान के लिए भी समय नहीं । धन के लिए पुत्र का पिता के साथ, बेटी का माँ के साथ और पति का पत्नी के साथ झगड़ा हो रहा है । भाई-भाई के खून का प्यासा है । धन की लालसा व्यक्ति को जघन्य से जघन्य कार्य करने के लिए उकसा रही है । इस लालसा का ही परिणाम है कि जगह-जगह हत्या, लूट, अपहरण और चोरी-डकैती की घटनाएँ बढ़ रही हैं । इस रोगी मनोवृत्ति को बदलने के लिए हमें हर स्तर पर प्रयत्न करने होंगे ।

उस शब्द युग्म को पहचानिए जो शेष से भिन्न हो :

Answer: B. चोरी - डकैतीचोरी-डकैती धन कमाने के गलत तरीकों के उदाहरण हैं।

  1. A.

    उचित - अनुचित

  2. B.

    चोरी - डकैती

  3. C.

    सत्य - असत्य

  4. D.

    न्याय - अन्याय

Attempted by 91 students.

Show answer & explanation

Correct answer: B

चोरी-डकैती धन कमाने के गलत तरीकों के उदाहरण हैं।

Explore the full course: Ctet Paper 2

Loading lesson…