नीचे दिये गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रेमचंद के…

2018

नीचे दिये गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

प्रेमचंद के समकालीन प्रसिद्ध छायावादी कवि प्रसाद ने रोमानी, सामाजिक और चरित्र प्रधान कहानियाँ लिखी हैं। पुरस्कार, आकाशदीप, मधुवा, गुंडा उनकी प्रसिद्ध कहानियाँ हैं। आकाशदीप रोमानी ऐतिहासिक कहानी है। मधुवा प्रेमचंद की और गुंडा 'उग्र' की कहानियों से मिलती-जुलती है। मन की गहरी परतों को खोलने का उद्देश्य लेकर चलने वाली कहानियों की शुरुआत वस्तुतः हिंदी में प्रसाद की कहानियों से ही होती है। रायकृष्ण दास की कहानी अंत:पुर का आरंभ प्रसाद के प्रभाव में लिखी गई प्रतीत होती है। प्रेमचंद के समकालीन कहानीकारों में विश्वंभरनाथ शर्मा 'कौशिक' और सुदर्शन सामाजिक एवं पारिवारिक विषयों पर कहानियाँ लिखते थे। विश्वंभरनाथ शर्मा 'कौशिक' की कहानी ताई और सुदर्शन की हार की जीत बहुत प्रसिद्ध हुई। ये आदर्शवादी ढर्रे की ही कहानियाँ हैं।

प्रसाद की कहानी नहीं है:

Answer: C. पूस की रातगद्यांश में पुरस्कार, आकाशदीप, मधुवा और गुंडा का उल्लेख प्रसाद से जुड़ा है; 'पूस की रात' प्रेमचंद की कहानी है।

  1. A.

    पुरस्कार

  2. B.

    आकाशदीप

  3. C.

    पूस की रात

  4. D.

    गुंडा

Attempted by 82 students.

Show answer & explanation

Correct answer: C

गद्यांश में पुरस्कार, आकाशदीप, मधुवा और गुंडा का उल्लेख प्रसाद से जुड़ा है; 'पूस की रात' प्रेमचंद की कहानी है।

Explore the full course: Ctet Paper 2

Loading lesson…