इस संसार में धन ही सब कुछ नहीं है। धन की पूजा तो बहुत कम जगहों में होती देखी…

2024

इस संसार में धन ही सब कुछ नहीं है। धन की पूजा तो बहुत कम जगहों में होती देखी गई है। संसार का इतिहास उठाकर देखिए और उदाहरण ढूँढ़-ढूँढ़कर सामने रखिए, तो हमें पता चल जायगा कि जिनकी हम उपासना करते हैं, जिनके लिए हम आँखें बिछाए रहते हैं, जिनके स्मारक बनाते हैं, उन लोगों ने कभी भी रुपया कमाने में अपना समय नहीं बिताया। उनके द्वारा किए गए कार्यों का मूल्य रुपये के मूल्य से अधिक है। जिन लोगों के जीवन का उद्देश्य सिर्फ रुपये बटोरना है, उनकी प्रतिष्ठा कम हुई है। लोगों ने उनकी अनदेखी की है। मानव समाज स्वार्थी अवश्य है, पर वह स्वार्थ की उपासना करना नहीं जानता।

संसार में कैसे लोगों की पूजा होती है?

Answer: A. जिन लोगों ने रूपया कमाने में अपना समय नहीं बिताया।गद्यांश के अनुसार जिन लोगों ने रुपया कमाने में अपना समय नहीं बिताया, संसार उन्हीं की उपासना करता है।

  1. A.

    जिन लोगों ने रूपया कमाने में अपना समय नहीं बिताया।

  2. B.

    जिन लोगों ने धन कमाने में अपना समय बिताया

  3. C.

    जिनके लिए धन ही सब कुछ है

  4. D.

    उपर्युक्त में से एक से अधिक

  5. E.

    उपर्युक्त में से कोई नहीं

Attempted by 77 students.

Show answer & explanation

Correct answer: A

गद्यांश के अनुसार जिन लोगों ने रुपया कमाने में अपना समय नहीं बिताया, संसार उन्हीं की उपासना करता है।

Explore the full course: Uptet Paper 2

Loading lesson…