निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का…

2024

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

इस बार मौसम विज्ञानियों ने घोषणा की हुई है कि अल नीनो प्रभाव के कारण मानसून कमज़ोर रह सकता है। चैत के महीने में बारिश होने के हालात पर घाघ ने भी यही कहा है। चैत यानी मार्च-अप्रैल के दिनों में अगर बारिश होती है तो सावन सूखा जा सकता है। बात सिर्फ़ इस बार के मानसून की नहीं है। अमेरिका में हाल ही में ताजे पानी के हालात पर हुए एक सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुतेरेज ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि 2050 तक पानी का सबसे बड़ा संकट भारत में आने वाला है। भारत पर संकट इसलिए है क्योंकि गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र और सिंधु जैसी नदियों का पानी धीरे-धीरे कम होता जाएगा। सिर्फ़ गंगा की बात करें तो 2500 किलोमीटर लंबी यह नदी उत्तराखंड से बंगाल के बीच कई राज्यों से गुजरती है। इसके किनारों पर बसे महानगरों, कस्बों और गाँवों की करीब चालीस करोड़ की आबादी की पानी से जुड़ी जरूरतों को यह पूरा करती है। इसके पानी का स्रोत गंगोत्री ग्लेशियर है। पर्यावरण विज्ञानियों का दावा है कि पिछले 87 साल में तीस किलोमीटर लंबे इस ग्लेशियर का पौने दो किलोमीटर हिस्सा पिघलकर गायब हो चुका है। अभी जलवायु परिवर्तन का जो हाल है, वह पूरे हिमालय क्षेत्र के लिए खतरनाक माना जा रहा है। भारत के हिस्से वाले हिमालय में 9775 ग्लेशियर बताए जाते हैं। इनमें अकेले उत्तराखंड में 968 हैं। अब अगर इनके पिघलने की रफ़्तार तेज होती है तो क्या होगा?

नदियों का पानी धीरे-धीरे कम होता जाएगा। वाक्य में रेखांकित पद हैं:

Answer: C. क्रिया विशेषणअवधारणापद-परिचय में क्रिया-विशेषण वह शब्द होता है जो क्रिया, विशेषण या किसी अन्य क्रिया-विशेषण की विशेषता बताता है - अर्थात यह बताता है कि कार्य 'कैसे'…

  1. A.

    विशेषण

  2. B.

    क्रिया

  3. C.

    क्रिया विशेषण

  4. D.

    प्रविशेषण

Attempted by 8 students.

Show answer & explanation

Correct answer: C

अवधारणा

पद-परिचय में क्रिया-विशेषण वह शब्द होता है जो क्रिया, विशेषण या किसी अन्य क्रिया-विशेषण की विशेषता बताता है - अर्थात यह बताता है कि कार्य 'कैसे' (रीति), 'कब' (काल), 'कहाँ' (स्थान) या 'कितना' (परिमाण) हुआ। इसके विपरीत, विशेषण संज्ञा/सर्वनाम की विशेषता बताता है, और प्रविशेषण विशेषण या दूसरे क्रिया-विशेषण की मात्रा/तीव्रता बताता है (जैसे 'बहुत', 'अत्यंत')।

प्रयोग

दिए गए वाक्य 'नदियों का पानी धीरे-धीरे कम होता जाएगा' में रेखांकित पद 'धीरे-धीरे' पानी के कम होने की क्रिया की रीति (कैसे) बताता है - अर्थात यह क्रिया के घटित होने के ढंग को दर्शाता है, स्वयं किसी संज्ञा की विशेषता नहीं बताता। पुनरुक्ति द्वारा निर्मित यह शब्द रीतिवाचक क्रिया-विशेषण है।

जांच

  • क्या यह किसी संज्ञा/सर्वनाम को विशेषित करता है? नहीं, अतः विशेषण नहीं।

  • क्या यह स्वयं किसी धातु/कार्य को व्यक्त करता है? नहीं, इसमें कोई क्रिया-धातु नहीं है, अतः क्रिया नहीं।

  • क्या यह किसी विशेषण की मात्रा/तीव्रता बता रहा है? वाक्य में ऐसा कोई विशेषण उपस्थित नहीं है, अतः प्रविशेषण नहीं।

इस प्रकार 'धीरे-धीरे' रीतिवाचक क्रिया-विशेषण सिद्ध होता है।

Explore the full course: Ctet Paper 2

Loading lesson…