निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प…

2019

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए :

हम श्वास द्वारा ऑक्सीजन ग्रहण करते और कार्बन डाई-ऑक्साइड छोड़ते हैं । ऐसा ही अधिकतर जानवरों, चिड़ियों, रेंगनेवाले जंतुओं, कीड़े-मकोड़ों के द्वारा भी किया जाता है । दूसरी ओर सभी प्रकार की वनस्पतियाँ कार्बन डाई-ऑक्साइड ग्रहण करती और ऑक्सीजन छोड़ती हैं । यदि हवा में लंबे समय तक ऑक्सीजन और कार्बन डाई-ऑक्साइड का अनुपात एक जैसा रहे तब उसका अर्थ होगा कि पौधों और प्राणियों का जीवन एक दूसरे के अस्तित्व के मामले में समान स्तर पर आ जायेगा । लेकिन यदि हम कार्बन डाई-ऑक्साइड का अनुपात वातावरण में बढ़ा दें तब प्रकृति के द्वारा लाखों सालों से बनाकर रखा गया संतुलन बदल जायेगा ।

वातावरण और वनस्पतियाँ कार्बन डाई-ऑक्साइड का लगातार विनिमय करती रहती हैं । वातावरण से वह वनस्पतियों में जाती है । जब वनस्पतियाँ सड़ने लगती हैं तब उनमें से कार्बन डाई-ऑक्साइड निकलकर पुनः वातावरण में समा जाती है । वनस्पतियाँ इस प्रकार कार्बन डाई-ऑक्साइड वसंत और ग्रीष्म ऋतु में ग्रहण करती हैं और जब वे सर्दियों में नष्ट होने लगती हैं तब उसे छोड़ती हैं । इस प्रकार वातावरण में मौजूद कार्बन डाई-ऑक्साइड की मात्रा में मौसम दर मौसम फर्क होता है ।

हम साँस के साथ –

Answer: B. ऑक्सीजन लेते और कार्बन डाई-ऑक्साइड छोड़ते हैं ।गद्यांश के अनुसार मनुष्य और अधिकतर जीव ऑक्सीजन लेते और कार्बन डाई-ऑक्साइड छोड़ते हैं।

  1. A.

    ऑक्सीजन छोड़ते और ग्रहण करते हैं ।

  2. B.

    ऑक्सीजन लेते और कार्बन डाई-ऑक्साइड छोड़ते हैं ।

  3. C.

    कार्बन डाई-ऑक्साइड लेते और छोड़ते हैं ।

  4. D.

    कार्बन डाई-ऑक्साइड लेते और ऑक्सीजन छोड़ते हैं ।

Attempted by 89 students.

Show answer & explanation

Correct answer: B

गद्यांश के अनुसार मनुष्य और अधिकतर जीव ऑक्सीजन लेते और कार्बन डाई-ऑक्साइड छोड़ते हैं।

Explore the full course: Ctet Paper 2

Loading lesson…