निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प…
2019
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनिए :
हम श्वास द्वारा ऑक्सीजन ग्रहण करते और कार्बन डाई-ऑक्साइड छोड़ते हैं । ऐसा ही अधिकतर जानवरों, चिड़ियों, रेंगनेवाले जंतुओं, कीड़े-मकोड़ों के द्वारा भी किया जाता है । दूसरी ओर सभी प्रकार की वनस्पतियाँ कार्बन डाई-ऑक्साइड ग्रहण करती और ऑक्सीजन छोड़ती हैं । यदि हवा में लंबे समय तक ऑक्सीजन और कार्बन डाई-ऑक्साइड का अनुपात एक जैसा रहे तब उसका अर्थ होगा कि पौधों और प्राणियों का जीवन एक दूसरे के अस्तित्व के मामले में समान स्तर पर आ जायेगा । लेकिन यदि हम कार्बन डाई-ऑक्साइड का अनुपात वातावरण में बढ़ा दें तब प्रकृति के द्वारा लाखों सालों से बनाकर रखा गया संतुलन बदल जायेगा ।
वातावरण और वनस्पतियाँ कार्बन डाई-ऑक्साइड का लगातार विनिमय करती रहती हैं । वातावरण से वह वनस्पतियों में जाती है । जब वनस्पतियाँ सड़ने लगती हैं तब उनमें से कार्बन डाई-ऑक्साइड निकलकर पुनः वातावरण में समा जाती है । वनस्पतियाँ इस प्रकार कार्बन डाई-ऑक्साइड वसंत और ग्रीष्म ऋतु में ग्रहण करती हैं और जब वे सर्दियों में नष्ट होने लगती हैं तब उसे छोड़ती हैं । इस प्रकार वातावरण में मौजूद कार्बन डाई-ऑक्साइड की मात्रा में मौसम दर मौसम फर्क होता है ।
ऑक्सीजन ग्रहण करने में अधिकांश जीवधारियों का स्वभाव –
Answer: C. मानव की तरह है । — गद्यांश में मनुष्य और अधिकतर प्राणी दोनों ऑक्सीजन लेते और कार्बन डाई-ऑक्साइड छोड़ते हैं, इसलिए उनकी प्रक्रिया मानव की तरह है।
- A.
मानव से भिन्न है ।
- B.
मानव के विपरीत है ।
- C.
मानव की तरह है ।
- D.
विचित्र प्रकार का है ।
Attempted by 76 students.
Show answer & explanation
Correct answer: C
गद्यांश में मनुष्य और अधिकतर प्राणी दोनों ऑक्सीजन लेते और कार्बन डाई-ऑक्साइड छोड़ते हैं, इसलिए उनकी प्रक्रिया मानव की तरह है।